पूरनपुर: धनाराघाट शारदा नदी पर लगा पूर्णिमा माघ मेले का हुआ समापन
पूरनपुर धनाराघाट शारदा नदी पर माघ मेला चल रहा था। नदी के तट पर साधु संतों की रामनगरिया बसी हुई है थी। महीने भर साधुओं ने नदी में स्नान कर तट पर पड़ी झोपड़ी में कल्पवास किया। शनिवार को पूर्णिमा के दिन माघ मेले का समापन हो गया। इस अवसर पर सुबह से यज्ञ हुए। पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न कराए गए।