पूरनपुर: गन्ना कृषक महाविद्यालय में हुई नियुक्तियों की जांच की मांग को लेकर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने की शिकायत
पूरनपुर थाना संपूर्ण समाधान दिवस में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी ने शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने मांग की है कि गन्ना कृषक महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1994 से अब तक की जांच कराई जाए। महाविद्यालय में अवैध रूप से हुई नियुक्तियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।