पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस पर छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप, सीओ से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने सीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह कपड़े धो रही थी तभी पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी थी। जिससे महिला के पेट में ऑपरेशन के दौरान लगे टांके भी टूट गए थे। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सीओ से शिकायत की है।