*शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख* खबर मंत्र संवाददाता बिरनी गिरिडीह *बिरनी:* बिरनी प्रखंड के तेतरिया सलैयडीह पंचायत अंतर्गत बरोटांड़ गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने की घटना घटी। इस हादसे में एक टेंट हाउस का सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।