कुरई: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सिवनी में असर, NH-44 से हटाया गया अतिक्रमण
Kurai, Seoni | Jun 26, 2026 सिवनी के कुरई क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में सिवनी प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को कुरई क्षेत्र में हाईवे की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी पान गुमटियों और अन्य अस्थायी व्यावसायिक संरचनाओं को हटाया गया।