गगहा थाना क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा से आ रही हंटर जीप ने कार को मारी टक्कर, बगल से गुजर रहे बाइक सवार तीन युवक घायल…यूको बैंक गगहा के सामने स्थित ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रही एक हंटर जीप की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हंटर जीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़हलगंज से गोरखपुर की ओर जा रही कार से हंटर जीप की आमने-सामने टक्कर हुई। कार में लगे एयरबैग खुल जाने के कारण उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए, जबकि हंटर चालक बड़े सिंह निवासी बढ़या टिकुर, थाना पीपीगंज को मामूली चोटें आईं। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन युवक अचानक घटनास्थल पर पहुंच गए और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी हंटर जीप से जा टकराए। हादसे में बाइक सवार धीरज, राजेंद्र और आदर्श, निवासी जगन्नाथपुर, थाना गगहा गंभीर रूप से घायल हो गए।
#ख़बर_टाइम्स #DainikBhaskar #UPNews #deorianews #gkpnews
Barhaj, Deoria | Jun 22, 2026