कुम्भराज: मृगवास थाने में शांति समिति की बैठक, सभी वर्ग के लोग शामिल, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
Kumbhraj, Guna | May 21, 2026 कुंभराज के मृगवास थाने पर शांति समिति की बैठक हुई। 21 मई को थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया, कस्बे में सीसीटीवी कैमरे, अपराधों पर नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। लोगों के सुझाव और समस्याएं भी सामने आए समाधान पर चर्चा हुई। आगामी त्यौहारों को लेकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने संदेश दिया। सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।