दमयंती नगर: दमोह में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, सांसद राहुल सिंह लोधी सहित उमड़ा जनसैलाब
दमोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर दमोह में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 14 से अधिक वार्डों से हजारों लोग शामिल हुए। तहसील ग्राउंड से शुरू होकर यात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां माल्यार्पण कर समापन हुआ। डीजे व आकर्षक झांकियां आकर्षण रहीं। सांसद राहुल सिंह लोधी सहित जनप्रतिनिधियों ने समता व बंधुत्व का संदेश दिया, पुलिस बल तैनात रहा।