गोला: सरयू के बाद राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, दर्जनभर गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, आवागमन पर पड़ा असर
गोरखपुर के गोला तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब राप्ती नदी भी तेजी से बढ़ने लगी है। राप्ती का पानी बढ़ने से बड़हलगंज क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चिंता बढ़ गई है। नदी का पानी कई गांवों के संपर्क रास्तों तक पहुंच गया है। जिससे कुछ जगहों पर ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर आना-जाना करना पड़ रहा है।