मुरैना नगर: तोमर गली से पुलिस ने 9 पेटी अवैध शराब की ज़ब्त, आरोपी हुआ फरार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर में तोमर गली से पुलिस ने 9 पेटी अवैध शराब की जप्त की है, वहीं आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आवेश शराब की पेटियों को जप्त कर थाने लाया गया। जहां आबकारी एक्ट के तहत पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया है ,वहीं पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 30000 बताई गयी है।