मुरैना नगर: संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए हजारों कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में मुरैना से ग्वालियर रवाना हुए
आज ग्वालियर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली हो रही है।इस रैली में पूरे ग्वालियर-चम्बल संभाग से कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में मुरैना से भी आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बस और निजी वाहनों से ग्वालियर के लिए रवाना हुए।कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं को ग्वालियर रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी है।