मुरैना नगर: रामभजन का पुरा गांव में कारीगर ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के रामभजन का पुरा गांव में रहने वाला कारीगर ने बीती रात घर के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।सूचना पाकर आज पुलिस मौक़े पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।उसके बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया और मर्ग क़ायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।