मुरैना नगर: ज़िले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ने संभाली कमान, धर्म इन होटल में की प्रेस वार्ता
सेंटर फ़ॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट के निर्देशक उमेश वशिष्ठ के द्वारा कहा गया कि धर्म गुरुओं से मिला सहयोग व समर्थन अभिभूत करने वाला है, इस अक्षय तृतीया पर मुरैना जिले में एक भी बाल विवाह नहीं होगा ।बाल अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए देश में नागरिक समाज संगठनों की सबसे बड़ी नेटवर्क का सहयोग संगठन को मिल रहा है। 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत होगा।