मुरैना नगर: बड़ोखर माता मंदिर के पास कार ने बाइक में टक्कर मारी, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
शहर की चंबल कॉलोनी में रहने वाला युवक बाइक पर सवार होकर अम्बाह की तरफ जा रहा था तभी बड़ोखर मंदिर के पास एक चार पहिया वाहन के चालक के तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससे अमोल घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।घायल युवक अपना इलाज कराने के बाद थाने आया जहाँ उसकी शिकायत के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।