मुरैना नगर: परीक्षा गांव में मामूली विवाद को लेकर चाचा ने भतीजी को लाठी मारकर किया घायल, जिला अस्पताल में हुआ उपचार
जिले के सिहोनियाँ थाना क्षेत्र के परीक्षा गांव में रहने वाली एक युवती को उसके ही चाचा ने मामूली विवाद को लेकर मारपीट कर सिर में लाठी मारकर घायल कर दिया।परिजन घायल युवती की जिला अस्पताल लेकर आये यहाँ इमरजेंसी डियूटी पर उपस्थित डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ ने इलाज किया प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ वापस घर भेज दिया है।घायल युवती की MLC भी कराई गई है।