लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में सीतापुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने 22 वर्षीय अभिषेक वर्मा को पीछे से टक्कर मार दी। वह टैक्सी का इंतजार कर रहा था। कार संख्या UP32JF-5396 का चालक वाहन लहराते हुए मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी इटौंजा पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।