प्रतापगढ़: लखपेड़ाबाग के समीप सड़क हादसे में घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, दूसरे की हालत नाजुक
थाना लीलापुर के बहलोलपुर निवासी रामकुमार 25 वर्ष पुत्र लाल बहादुर अपने मौसेरे भाई मनीष के साथ निमंत्रण में सामिल होकर भुपियामऊ से सोमवार की शाम 7:30 बजे घर लौट रहा था। रास्ते में अजगरा रानीगंज के लखपेड़ाबाग के समीप अग्यात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।