नावकोठी: सैदपुर विष्णुपुर में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित, उत्कृष्ट टीएलएम बनाने वाले शिक्षक-शिक्षिका सम्मानित
सैदपुर विष्णुपुर में शनिवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन संकुल समन्वयक रणधीर कुमार और संचालक अभिषेक आनंद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। निर्णायक मंडली के द्वारा उत्कृष्ट टीएलएम बनाने वाले शिक्षक शिक्षिका को सम्मानित किया गया।