नावकोठी: हसनपुर बागर में आकाश जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति का नई चेतना कार्यक्रम, नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई
आकाश जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड हसनपुर बागर में नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसके तहत नशा मुक्ति दिवस पर जीविका दीदी को शपथ दिलाई गई। दीदियों ने खुद नशापान नहीं करने तथा परिवार के अन्य लोगों एवं आसपास रहने वाले लोगों को नशापान नहीं करने तथा उससे होने वाली शारीरिक मानसिक और आर्थिक क्षति को बताते हुए परहेज करने पर बल दिया।