नावकोठी: पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर में माले कार्यकर्ताओं की बैठक, सरकार की नीतियों की आलोचना
पीरनगर में माले कार्यकर्ता की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के नेता राजकिशोर पासवान ने किया। माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि गरीब मजदूर दलित पिछड़ों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। भूमिहीनों को बास और जोत की जमीन का पर्चा सरकार नहीं दे रही है। अनगिनत लोग सीलिंग की जमीन पर अवैध कब्जा किये हुआ है।