नावकोठी: ई किसान भवन नावकोठी में किसान और कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई
ई किसान भवन नावकोठी में कृषि विभाग के अधिकारी और किसानो की शुक्रवार को संयुक्त बैठक आयोजित की गई। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मिट्टी के उर्वरकता की जांच के लिए समय-समय पर मिट्टी जांच की जरूरत पर बल दिया। मृदा का पोषण करना मानव का कर्तव्य है। कृषि पदाधिकारी रोशन कुमार ने जोर देते हुए कहा कि मिट्टी जांच सभी किसानों के लिए आवश्यक है।