नावकोठी: नावकोठी में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति बगरस हरिसिंह के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने पर्चे दाखिल किए
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड बगरस हरिसिंह के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के मतदान हेतु अभ्यर्थियों ने गुरुवार को नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने बताया की दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड महिला के अध्यक्ष पद पर वीणा देवी सहित अन्य सदस्यों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए हैं।