मुज़फ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने 2 बाइकों को रौंदा, 5 की मौत, बच्ची भी शामिल
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भसाना गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 साल की बच्ची भी शामिल है। मृतकों में कांधला निवासी दो चचेरे भाई भी बताए गए हैं। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।