मांट: बंसीवट से हटाई गई अवैध कुटिया व दुकानें, बड़ी तादाद में पुलिस बल व अधिकारी रहे मौजूद
Mat, Mathura | Jun 25, 2026 मांट के निकट राधा कृष्ण की महारास स्थली बंसीवट में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बंसीवट क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गईं एक दर्जन से अधिक कुटियाओं को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही बंसीवट के मुख्य गेट के पास अवैध रूप से संचालित हो रहीं एक दर्जन से अधिक दुकानों को भी हटा दिया