खलीलाबाद: कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में अराजक तत्वों ने तोड़ी हनुमान जी की मूर्ति, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में अराजक तत्वों ने तोड़ी गई हनुमान जी की मूर्ति ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे पहुंची डायल 112 की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल के संयोजक बंटी ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।