पौड़ी: वन विभाग ने वनाग्नि सुरक्षा के लिए मांडाखाल से गुड़ख्याखाल तक सूखे पत्ते हटाने का चलाया अभियान
Pauri, Garhwal | May 13, 2025 जनपद में वनों में हर साल गर्मियों के समय आग की घटनाओं को रोकने के वन विभाग की ओर से विशेष प्रयास किए जाते हैं। उसी के तहत बीते 15 फरवरी से 15जून तक चलने वाले फायर सीजन के दौरान वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए वन विभाग लोगों को जागरूक करता हुआ नजर आता है वहीं वन्य जीवों की सुरक्षा व आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सूखी पत्तियों व पिरूल को हटाया जा रहा है।