मानिकपुर: रानीपुर गांव में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का संचालन महीनों से ठप्प, झोला छाप कर रहे इलाज
मानिकपुर विकासखंड के गांव रानीपुर में सशान द्वारा राज्यकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है,पर गुरुवार सुबह 12 बजे तक इस चिकित्सालय में ना ही कोई डॉक्टर रहा ना ही कोई कर्मचारी, जबकि अस्पताल की दीवार में तीन कर्मचारियों का नाम लिखा है।बगल में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र रानीपुर भी,पिछले कई माह से नहीं खुला है ना ही यहां CHOआया न ही ANM।