महिला किसान बन रहीं आत्मनिर्भरता की नई पहचान
कृषि में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, भलेसर में महिला किसान सेवा महाकुंभ सह महिला कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, जैविक खाद निर्माण, मशरूम उत्पादन, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण एवं कृषि आधारित आजीविका के विभिन्न साधनों की जानकारी दी गई।
महिला कृषकों को नींबू, अमरूद, आंवला, जामुन, कटहल सहित लगभग 350 फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत महासमुंद की उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चन्द्राकर, कार्यक्रम के आयोजक उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर, महासमुंद डाॅ आर एल शर्मा एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी, श्री पोषण साहू उपस्थित थे।
#IYWF #agriculture #GoodGovernance #chhattisgarh #mahasamund
8 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Oct 15, 2026