प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सख्त
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने ली समीक्षा बैठक।
बिना लाइसेंस एवं अनुमति के श्रमिकों को बाहर ले जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई। श्रमिकों और उनके परिवारों को स्वच्छ पेयजल, शौचालय, आवास एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ठेकेदारों की जिम्मेदारी। श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, आंगनबाड़ी एवं स्कूल में प्रवेश और बाल संरक्षण कानूनों के पालन पर जोर।
श्रमिकों को बंधक बनाकर रखने पर रोक, बीमार होने पर इलाज की सुविधा तथा आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में परिजनों को तत्काल सूचना देना अनिवार्य।
पलायन करने वाले श्रमिकों का ग्राम पंचायत के पलायन रजिस्टर में विवरण दर्ज करना होगा।
#Goodgovernance #LabourRights #chhattisgarh #mahasamund
18 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Oct 14, 2026