कर्वी: डीएम पुलकित गर्ग ने पराग डेयरी का किया औचक निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश
चित्रकूट में आज गुरुवार दोपहर 1 बजे डीएम पुलकित गर्ग ने पराग डेयरी का औचक निरीक्षण किया। दुग्ध प्रसंस्करण व गुणवत्ता व्यवस्था का जायजा लिया गया। प्रतिदिन 2200 लीटर आवक में 40 लीटर मिलावटी दूध रिजेक्ट मिला। डीएम ने स्वच्छता, परीक्षण चार्ट प्रदर्शित करने और भुगतान व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जर्जर संसाधनों की नीलामी व आधुनिकीकरण पर भी चर्चा हुई।