सहावर: सहावर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला, 5 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सहावर थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित नरसिंह ने आरोप लगाया कि गांव बंजारी में पुरानी रंजिश को लेकर हरसिंह, अजय, अभिषेक, संदीप और अजय के भांजे ने उसे रोककर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।