विष्णुगढ़: खरकी में 11.30 एकड़ जमीन पर गहराया विवाद, सीओ ने गरीबों की जमीन छोड़ने को कहा, दूसरे पक्ष को कागजात के साथ बुलाया
विष्णुगढ़ के खरकी में 11.30 एकड़ जमीन पर विवाद गहराया, सीओ ने कहा- गरीबों की जमीन छोड़ें, दूसरे पक्ष को कागजात के साथ बुलाया। विष्णुगढ़ अंचल क्षेत्र के हलका नंबर 9 अंतर्गत मौजा खरकी में 11 एकड़ 30 डिसमिल रैयती भूमि को लेकर उपजा विवाद अब गरमाने लगा है। यह मामला खाता संख्या 68 और 90 से जुड़ा है।