सिंगरौली: गोरबी चौकी के नौडिया में तेज बारिश के बाद जलभराव, निचले इलाकों के घरों और दुकानों में घुसा पानी
सिंगरौली जिले में मंगलवार शाम को हुई बेमौसम बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मोरवा थाना के गोरबी क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई। नौडिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में बारिश का पानी कई दुकानों और मकानों में घुस गया।स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानों से पानी बाहर निकालते नजर आए। एक दुकानदार अनिल ने बताया कि एनसीएल द्वारा दी गई सुविधाओं के बावजूद नालिय