सिंगरौली: बिलौजी टाऊनशिप के पास मिला अज्ञात युवक का शव, कोतवाली पुलिस हत्या और हादसे, दोनों पहलुओं से कर रही जांच
सिंगरौली के बिलौजी टाऊनशिप के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के बगल में एक पल्सर बाइक पड़ी हुई थी। मृतक के मुंह और शरीर पर खून के कई गंभीर निशान हैं।कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है और हर पहलू पर जांच में जुटी हुई है।