सिंगरौली: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 165 आवेदन हुए प्राप्त, अपर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएँ
जिले के विभिन्न अंचलो से आयें हुयें 165 लोगो ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में अपर कलेक्टर पीके सेन गुप्ता को अपना आवेदन देते हुयें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता से विचार करते हुये जन सुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कई आवेदन पत्रो का जन सुनवाई में ही निराकरण कराया गया।