सिराथू: मोहम्मदपुर अस्वा में दिव्यांग दंपति और तीन बच्चों पर हुआ हमला, सोते परिवार के घर में लगाई गई आग, भागकर बची जान
कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर अस्वा में शुक्रवार-शनिवार की रात एक घर में आग लगा दी गई। इस घर में मौजूद दिव्यांग दंपत्ति और तीन बच्चे मौजूद थे।राम जी प्रजापति और उनकी पत्नी गायत्री तथा मानसी शिवांश और यश जब आग की लपटों में घिर गए तो किसी तरीके से भाग कर जान बचाई है।राम जी ने बताया कि उनके घर का सारा सामान जल गया है।तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई।