सिराथू: अझुवा में होली के दौरान दरोगा से बदसुलूकी की शिकायत करते हुए एक युवक ने चेयरमैन के पुत्र और साथी पर लगाया आरोप
सैनी थाना के अझुवा के वार्ड नंबर 11 के रहने वाले उत्कर्ष केसरवानी पुत्र विजय केसरवानी ने शुक्रवार को एक शिकायती पत्र पुलिस को देते हुए बताया कि होली के दौरान ड्यूटी कर रहे दरोगा आनंद स्वरूप प्रजापति से अध्यक्ष के पुत्र सत्येंद्र और उसके साथी ऋषभ ने बदसुलूकी की है।आरोप लगाते हुए बताया कि दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी है।बताया कि उसका मोबाइल भी छीन लिया गया है।