मैनपुरी: थाना एलाऊ क्षेत्र के मंछना चौराहे पर पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
शनिवार की शाम थाना एलाऊ क्षेत्र के मंछना चौराहे के पास पैदल जा रहे खुशीराम को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डॉक्टरों ने बाइक सवार की हालत को गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया।