मैनपुरी: साइबर क्राइम पुलिस में जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
साइबर क्राइम पुलिस ने जीवन बीमा पॉलिसी का बोनस दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के तीन आरोपियों को कुरावली बाईपास फ्लाई ओवर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने माल भी बरामद किया है। मैनपुरी एसपी विनोद कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में प्रेस वार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी दी है।