मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
किशनी क्षेत्र के नगला केवल निवासी जसोदा पत्नी छविनाथ सिंह ने शनिवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती 21 फरवरी को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की, जहां पर तबीयत बिगड़ने पर महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।