मैनपुरी: आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
मैनपुरी शहर के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। वहीं पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है और लोकसभा चुनाव को लेकर जानकारी दी है।