मैनपुरी: बेवर के गगर वाला गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल,
बेवर थाना क्षेत्र के नगला छती निवासी सुधीर पुत्र रामस्वरूप बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह गगर वाला गांव के पास पहुंचे तभी उनको तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुधीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वही उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।