भीलवाड़ा: रामप्रसाद लड्डा नगर से युवक को अगवा कर ले गए कार और बाइक से आए 4 बदमाश, जंगल में ले जाकर किया डंडों से हमला
भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपहरण और मारपीट करने का मामला सामने आया है। शहर के रामप्रसाद लढ्ढा नगर से बुधवार शाम करीब 4 एक युवक को कार ओर बाईक से आए चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।ओर बाद बदमाशो ने गुवारड़ी नाले के समीप जंगल में ले जा कर युवक के साथ डंडों से हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद युवक को बदमाश वही छोड़कर फरार हो गए ।