भीलवाड़ा: बग्गा का खेड़ा में निर्माणाधीन इमारत पर कार्य करते समय बल्ली टूटने से मजदूर ऊंचाई से गिरा, गंभीर घायल अवस्था में
बग्गा का खेड़ा में बुधवार को शाम करीब 6 बजे एक निर्माणाधीन इमारत पर कार्य करने के दौरान बल्ली टूटने से एक मजदूर ऊंचाई पर से नीचे गिर गया।हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।