बलरामपुर: विश्व रक्तदाता दिवस पर डीएम और एसपी ने संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदानियों को सम्मानित किया
विश्व रक्तदाता दिवस पर संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का डीएम पवन अग्रवाल एवं एसपी विकास कुमार द्वारा शुभारंभ किया गया, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं छात्रों व आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, सभी रक्तदाताओं को डीएम एसपी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।