बलरामपुर: एमएलके महाविद्यालय में योग साहित्य के प्रकाशन पर दिया गया बल, योग की महत्ता की दी गई विस्तृत जानकारी
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एमएलके पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में विश्व योग दिवस कार्यक्रम के सप्ताहिक आयोजन की श्रृंखला में योग की महत्ता की विस्तृत जानकारी देने के लिए योग साहित्य के प्रकाशन पर बल दिया गया तथा प्रकाशन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।