बलरामपुर: जिला कारागार बलरामपुर में 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम पर मनाया गया योग सप्ताह, बंदियों को कराया योगाभ्यास
11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में जिला कारागार बलरामपुर में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर योग सप्ताह मनाया गया, प्रशिक्षक डॉ वीरेंद्र विक्रम सिंह ने जिला कारागार के बंदियों को विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण दिया, उन्होंने कहा योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक शांति और आत्म अनुशासन को भी बढ़ावा देता है ।