बलरामपुर: नेवाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के नीचे मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी
थाना महाराजगंज तराई के नेवाजपुर में पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में 65वर्षीय वृद्ध का शव मिला है मृतक के भतीजे फिरोज ने बताया कि गुरुवार की सुबह से उनके चाचा खेत गए थे तभी से लापता है 13जून की सुबह गांव के चरवाहों ने एक पेड़ के नीचे शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में पीएम के लिए भेजा गया, जांच की जा रही है।