तरारी: तरारी पुलिस ने 34 ग्राम हिरोइन के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, नगद राशि और मोबाइल जब्त
तरारी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तरारी थाना अध्यक्ष एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा बल के द्वारा 34 ग्राम हीरोइन, 12350 रुपया नगद,03 मोबाइल,01 कैलकुलेटर,के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में तरारी थाना में एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।