गंगरार: पूर्बिया समाज ने जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, समाजोत्थान की मांगें उठाईं
धनगर, पूर्बिया, गाडरी, पाल और बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर स्थित सिविल लाइन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट कर समाजोत्थान से जुड़ी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने महारानी अहिल्यादेवी बोर्ड गठन, इतिहास को शिक्षा पाठ्यक्रम में जोड़ने आदि मांग रखी है।